[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दबंगों ने महिला के घर पर किया हमला:गुढ़ागौड़जी ​​​​​​​के टोडी गांव में की तोड़फोड़ और लूटपाट, जान से मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दबंगों ने महिला के घर पर किया हमला:गुढ़ागौड़जी ​​​​​​​के टोडी गांव में की तोड़फोड़ और लूटपाट, जान से मारने की दी धमकी

दबंगों ने महिला के घर पर किया हमला:गुढ़ागौड़जी ​​​​​​​के टोडी गांव में की तोड़फोड़ और लूटपाट, जान से मारने की दी धमकी

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोडी गांव में 30-40 बदमाशों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया, जमकर तोड़फोड़ की और नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित महिला ने गुढ़ागौड़जी थाने में दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला राजेश देवी पत्नी राम सिंह ने बताया कि देर रात उनके घर पर विनोद चौधरी, विकास फौजी जाखल, दिनेश चौधरी, नवीन बराला, हेमंत डूडी, आशीष मूंड, अमित मूंड सहित करीब 30-40 लोग 4 महिंद्रा थार, 12 कैंपर और 3 अन्य छोटी गाड़ियों में सवार होकर आए। हमलावरों ने घर पर धावा बोलते हुए तीन मकानों को पूरी तरह तोड़ डाला। आरोपियों ने न सिर्फ घर में तोड़फोड़ की बल्कि मारपीट और लूटपाट भी की।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-बुलडोजर भी साथ लाए थे, जिससे उन्होंने मकानों को तोड़ा। महिला ने यह भी बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने एक भैंस बेची थी, जिसके बदले उन्हें 1.15 लाख रुपए मिले थे। यह पूरी राशि भी बदमाश लूटकर ले गए।

पहले भी दी थी धमकी

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विकास फौजी और विनोद चौधरी दो मार्च को चार बार गाड़ियों में भरकर उनके घर आए थे। उस दौरान उन्होंने महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके साथ छेड़छाड़ और हाथापाई भी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin