[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार:सुरेश शर्मा बने उपाध्यक्ष, दो वरिष्ठ नेताओं को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार:सुरेश शर्मा बने उपाध्यक्ष, दो वरिष्ठ नेताओं को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी

विप्र फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार:सुरेश शर्मा बने उपाध्यक्ष, दो वरिष्ठ नेताओं को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी

चिड़ावा : चिड़ावा के सूरजगढ़ रोड स्थित मधु मैरिज गार्डन में विप्र फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई अहम नियुक्तियां कीं। चिड़ावा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष शर्मा और रामगोपाल मिश्रा को जिला संरक्षक बनाया गया। सुरेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और पृथ्वीराज शर्मा को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और जिला संयोजक उमाशंकर महमिया की उपस्थिति में यह नियुक्तियां की गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी नियुक्तियां समाज के प्रति निष्ठा और सक्रियता के आधार पर की गई हैं। विप्र फाउंडेशन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज का सबसे मजबूत संगठन बताया गया। नवनियुक्त जिला संरक्षक सुभाष शर्मा ने कहा कि यह संगठन ब्राह्मण समाज को एकजुट कर उनके सामाजिक और राजनैतिक अधिकारों की प्राप्ति में सहायक है।

कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक प्रदीप शर्मा बगड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin