[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सुधीर गारमेंट्स में लगी भीषण आग:गारमेंट्स में आग से लाखों का नुकसान, 4 घंटे में आग पर पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सुधीर गारमेंट्स में लगी भीषण आग:गारमेंट्स में आग से लाखों का नुकसान, 4 घंटे में आग पर पाया काबू

खेतड़ी में सुधीर गारमेंट्स में लगी भीषण आग:गारमेंट्स में आग से लाखों का नुकसान, 4 घंटे में आग पर पाया काबू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित सुधीर गारमेंट्स कपड़े की दुकान में बुधवार को अचानक प्रातः 10:30 बजे के करीबन आग लग गई। आग के कारण दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।आग लगने पर आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उनके प्रयास काम नहीं आये। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना पर खेतड़ी नगरपालिका व हिंदुस्तान कॉपर लिमटेड की दमकल ओर करीब 10 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और 4 घंटे की मस्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की सूचना पर मोके पर तहसीलदार सुनील कुमार, नगर पालिका ईओ नागरमल गुर्जर,व पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान के मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और आग के कारणों का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है।

आग पर काबू पाने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

नगर पालिका खेतड़ी के फायरमैन मुकेश कुमार, अम्मी लाल, लोकेश सिंह ,रोशन लाल, जितेंद्र सैनी व सुनील सैनी तथा हिंदुस्तान कॉपर के फायरमैन हितेंद्र व प्रदीप कुमार के अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों अनवर अली, यश सेन, कमल सेन व महेंद्र चांवरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22