[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्ट्रा मैराथन में नीमकाथाना के अशोक की नई उपलब्धि:12 घंटे कैटेगिरी में जीता गोल्ड, 118.5 किलोमीटर की दूरी तय की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अल्ट्रा मैराथन में नीमकाथाना के अशोक की नई उपलब्धि:12 घंटे कैटेगिरी में जीता गोल्ड, 118.5 किलोमीटर की दूरी तय की

अल्ट्रा मैराथन में नीमकाथाना के अशोक की नई उपलब्धि:12 घंटे कैटेगिरी में जीता गोल्ड, 118.5 किलोमीटर की दूरी तय की

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर के अल्ट्रा मैराथन धावक अशोक सिंह ने एक और सफलता हासिल की है। उन्होंने पंचकूला, चंडीगढ़ में आयोजित टफ़मैन 24 घंटे स्टेडियम रन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अशोक ने 12 घंटे की कैटेगरी में 118.5 किलोमीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल जीता। यह दौड़ शाम 4 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक चली। प्रतियोगिता के दौरान बारिश का सामना भी करना पड़ा। इसके बावजूद अशोक ने अपना जोश बनाए रखा और दूसरे प्रतिभागियों को 10 किलोमीटर के अंतर से पीछे छोड़ा।

यह उपलब्धि उनकी हाल ही की अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद आई है। इससे पहले अशोक ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित विश्व की सबसे कठिन मैराथन स्पार्टाथलॉन में चौथा स्थान हासिल किया था। उन्होंने वहां 30 घंटे में 246 किलोमीटर की दूरी पूरी की थी। अशोक की इन उपलब्धियों ने राजस्थान का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22