[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चार दिवसीय श्याम पदयात्रा शिविर का हुआ शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चार दिवसीय श्याम पदयात्रा शिविर का हुआ शुभारंभ

चार दिवसीय श्याम पदयात्रा शिविर का हुआ शुभारंभ

खेतड़ी : खाटू श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे पैदल यात्रियों के लिए मंगलवार को श्री श्याम पदयात्रा मंडल खेतड़ी के द्वारा चार दिवसीय शिविर का आयोजन वन विभाग के कार्यालय के सामने किया गया। श्याम पद यात्रा शिविर का शुभारंभ भाजपा महिला जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर ने किया इस दौरान उन्होंने आरती में सम्मिलित होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि खाटू नरेश के लखी मेले में 28 फरवरी से पैदल यात्रियों के जत्थे रवाना हो गए हैं उनके लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं श्याम पदयात्रा मंडल के द्वारा प्रतिवर्ष वन विभाग के सामने शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस बार पदयात्रियों के लिए जलपान रहने खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। पूनम गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने पदयात्रियों के शिविर में विशेष रूप से चिकित्सा शिविर लगाने के दिशा निर्देश दिए हैं। किसी भी पैदल यात्री के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए पीएमओ डॉक्टर अक्षय शर्मा को निर्देशित किया गया है ।

इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, बबलू अवाना, प्रभु राजोता, जयराम सिंधी, हेमंत वर्मा, राजेश सैनी, पीएमओ डॉक्टर अक्षय शर्मा, डॉक्टर सोमदत्त भगत, कैलाश स्वामी, फिजियोथैरेपिस्ट संदीप चोपदार, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, अशोक हाकम, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश नापित, राधेश्याम शर्मा, राजेश योगी, सुरेश नायक, रोहतास सैनी ,विनय सैनी, गौरव स्वामी ,मयंक सैन, पीयूष, करण खींची ,शहित अनेक श्याम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22