श्रीमाधोपुर में महाशिवरात्रि महोत्सव:बुराइयों को छोड़ने का आह्लान, सौहार्द का दिया संदेश
श्रीमाधोपुर में महाशिवरात्रि महोत्सव:बुराइयों को छोड़ने का आह्लान, सौहार्द का दिया संदेश
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के केसर पैलेस के पास सोमवार को ब्रह्माकुमारीज की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वैशाली नगर जयपुर की मुख्य संचालिका राजयोगिनी चंद्रकला दीदी मुख्य वक्ता रहीं। चंद्रकला दीदी ने कहा-शिवरात्रि पर्व बुराइयों को त्यागने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अज्ञान और अंधकार से ग्रसित मानवता को मूल्यों से संवारने के लिए शिव का अवतरण होता है। बुराइयों को छोड़ने की दृढ़ प्रतिज्ञा से शिव का वरदान सहज ही मिल जाता है।
शाहपुरा सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी सुलभा दीदी ने सामाजिक स्तर पर संयम अपनाने की बात कही। खुशबू दीदी ने उच्च मानसिकता से साधारण जीवन को महान बनाने की बात कही। उन्होंने अहम भाव त्यागने से पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
श्रीमाधोपुर सेवा केंद्र संचालिका सोनी दीदी ने हर व्यक्ति की विशेषताओं के चिंतन से ईर्ष्या से मुक्ति का मार्ग बताया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने शिव शक्ति का महत्व समझाया और ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बालिकाओं ने धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिव ध्वज फहराया गया। अतिथियों के सम्मान के बाद प्रसाद वितरण किया गया। डॉ. शिखा बंसल, दीपा कयाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044578

