[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शक्ति दिवस पर एनिमिया शिविर में 42 रोगी लाभान्वित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शक्ति दिवस पर एनिमिया शिविर में 42 रोगी लाभान्वित

शक्ति दिवस पर एनिमिया शिविर में 42 रोगी लाभान्वित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ : अलायन्स क्लब नवलगढ के पूर्व प्रांतपाल समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल झुंझुनूंवाला की स्मृति में श्रीमती भगवानी देवी बासुदेव झुंझुनूंवाला ट्रस्ट के सौजन्य से बालिकाओं व महिलाओं की खून की कमी (एनीमिया) का ‘‘निःशुल्क 23 वां शिविर ‘‘शक्ति दिवस’’ के रूप में जांगिड अस्पताल मे आयोजित किया गया। ‘‘शक्ति दिवस’’ पर एनिमिया शिविर में 42 रोगियों की जांच कर 30 को निःशुल्क एक माह की दवाई दी गई। अतिथियों द्वारा स्व. झुंझुनूंवाला की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल रामावतार सबलानिया ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलाओं व लड़कियों को अपने हिमोग्लोबिन की जांच करवानी चाहिये ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी होती है। अलायन्स क्लब नवलगढ द्वारा एनीमिया निःशुल्क शिविर की आपने प्रशंसा की।

डाॅ मीनाक्षी जांगिड ने बताया कि गर्भवती महिलाओ को हर माह अपनी रक्त की जांच करवाकर हिमोग्लोबिन कम होने पर आयरन की गोलियां तथा प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दूध अण्डे फल दालें बाजरे की रोटी व अंकुरित अनाज आदि खाने चाहिये। चिकित्सक से समय समय पर परामर्श लेना चाहिये। आपने बताया कि काॅलेज की युवतियों मे भी खून की कमी पाई जाती है। सभी संस्था प्रधानों से निवेदन है कि स्कूल की छात्र छात्राओं की रक्त की जांच करवाएं। सरकार ने भी एनिमिया मुक्त भारत अभियान शुरू किया है।

कार्यक्रम में डाॅ दयाशंकर जांगिड डाॅ मनीष डाॅ मीनाक्षी डाॅ शिखरचंद जैन, रमाकान्त सोनी, मुरली मनोहर चोबदार महेन्द्र सैनी मनोज रूनला पंकज शाह अशोक पूनिया दीया शाह जया शाह वासुदेव डीडवानिया संजय चोटिया सुनिल बियान गंगाधर मील महेश सैनी सहित जांगिड अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहकर सहयोग कर रहे थे।

अब तक हुये शिविरों में करीब 1800 महिलाओ को जांच कर निःशुल्क दवाई दी जा चुकी है जो महिलाओं को शक्ति प्रदान करती है। डाॅ दयाशंकर जांगिड ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसमे सभी को भागीदारी निभानी चाहिये। महिलाओं को अपने रक्त की जांच करवाने को प्रेरित करना चाहिये। महिलाएं सशक्त होगी तो हमारा देश भी शक्तिशाली होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22