माहे रमजान शुरू:नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन पूरे रमजान माह में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजाम
माहे रमजान शुरू:नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन पूरे रमजान माह में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजाम

पिलानी : चांद के दीदार के साथ रविवार से पवित्र माह रमजान का आगाज हो गया है। राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी नरहड़ दरगाह में रोजेदारों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सोमवार देर रात से ही नरहड़ दरगाह समेत क्षेत्र की मस्जिदों में सैकड़ों लोगों ने तरावीह की नमाज अदा की। दरगाह मस्जिद में शाही इमाम नईम रजा ने तरावीह की नमाज अता करवाई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देर रात तक अपने घरों में कुरान ए पाक की तिलावत की।
दरगाह सेवा फाउंडेशन पूरे रमजान माह में रोजा इफ्तार का आयोजन करेगा। फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान ने बताया कि 26वें रमजान को इफ्तार और सेहरी का विशेष आयोजन होगा।
रमजान कैलेंडर के अनुसार पहले रोजे की सेहरी का अंतिम समय सुबह 5:33 बजे और इफ्तार शाम 6:29 बजे होगा। पहला रोजा 12 घंटे 56 मिनट का होगा। आखिरी रोजा 13 घंटे 44 मिनट का होगा, जिसमें सेहरी का अंतिम समय सुबह 5 बजे और इफ्तार शाम 6:44 बजे होगा।
इस बार शब-ए-बारात के 14वें दिन चांद नजर न आने के कारण रमजान की शुरुआत रविवार से हुई है। रहमत और बरकत के इस महीने में रोजेदार अल्लाह से मगफिरत की दुआ करके अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।