[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : किसान, गरीब, वंचित व दलित वर्ग की आवाज थे बूंटीराम – सुमित्रा सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : किसान, गरीब, वंचित व दलित वर्ग की आवाज थे बूंटीराम – सुमित्रा सिंह

किसान, गरीब, वंचित व दलित वर्ग की आवाज थे बूंटीराम - सुमित्रा सिंह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा के समीप किशोरपुरा गांव में शेखावाटी में किसानों के मसीहा, साम्राज्यवादी शासकों व सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई के अग्रणी योद्धा, स्वतन्त्रता आन्दोलन के अमर सेनानी बाबा बूंटीराम की गोल्डन जुबली पुण्यतिथि पर विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह व अध्यक्षता त्रिवेणी धाम के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 विशवरुपदास काठिया बाबा ने की । विशिष्ट अतिथियों में फलाहारी बाबा आंनद गिरी महाराज, श्याम दास महाराज, विनोद झाझडिया व बुद्धराम सैनी थे ।

इस अवसर पर बोलते हुए सुमित्रा सिंह ने कहा का बाबा बूंटीराम शोषित, वंचित व दलितों के हितों की आवाज बुलंद करने वाले महान समाज सुधारक थे । किसान हितैषी बाबा बूंटीराम किसानों के मसीहा व किसानों के हितों को लेकर आवाज बुलंद की । पूंजीवादी ताकतों व सामंतवादी व्यवस्था के घोर विरोधी बाबा बूंटीराम का जीवन किसान हितों के लिए ही समर्पित था । आयोजन से पहले सुमित्रा सिंह व विशिष्ट अतिथियो व इस विशाल किसान सम्मेलन के संयोजक भाजपा नेता महेश बसावतिया व आयोजक बूंटीराम जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष जय नारायण आर्य व सचिव धीरेन्द्र चौधरी ने बाबा बूंटीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । आयोजन के अंत में धीरेन्द्र चौधरी ने सभी अतिथियों व आसपास से पधारे हजारों महानुभावों का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर आजाद सिंह एंड पार्टी द्वारा भजन गायन भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था। इस अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेता गोठगांव व उपविजेता किशोरपुरा की टीम को क्रमशः 15000 हजार रूपये 7100 सो रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया ।

इस अवसर पर गुड्डू चौधरी, सुभाष कालेर, अजय डारा, विजय डारा, दलिप डारा, पालाराम झाझडिया, मोहर सिंह, प्रकाश चन्द्र, बजरंग लाल, इंदिरा देवी, चन्द्रकला देवी, विधा देवी, कमला देवी, मंजू देवी आदि की गरिमामय उपस्थिति के साथ हजारों किसानों ने शेखावाटी के किसानों के मसीहा को अपनी श्रध्दाजंलि अर्पित की ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet