[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलो.. कहानी कभी बाद में पूरी सुना दूंगा:बिरसा मुंडा की कहानी सुनाते मंत्री का पन्ना गुम, नहीं मिला तो आदिवासी बालक की सुनाने लगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलो.. कहानी कभी बाद में पूरी सुना दूंगा:बिरसा मुंडा की कहानी सुनाते मंत्री का पन्ना गुम, नहीं मिला तो आदिवासी बालक की सुनाने लगे

चलो.. कहानी कभी बाद में पूरी सुना दूंगा:बिरसा मुंडा की कहानी सुनाते मंत्री का पन्ना गुम, नहीं मिला तो आदिवासी बालक की सुनाने लगे

जयपुर : जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब देते वक्त सदन में बिरसा मुंडा की कहानी सुनाने लगे। वे अचानक अटक गए। बिरसा मुंडा की कहानी का पन्ना खोजने लगे। 65 सैकंड तक पन्ना नहीं मिला। विपक्ष हंसने लगा। आखिर मंत्री बोले- कागज कहां चला गया। खैर चलो.. कहानी कभी बाद में पूरी सुना दूंगा। फिर आदिवासी बालक वीर दूदा और तिलका मांझी की कहानी सुनाई। जनजाति समाज के महापुरुष मुंडा की कहानी याद नहीं होने को लेकर विपक्ष ने हमला किया।

लेकिन मंत्री ने कहा कि हमने पिछली बार विभाग की 20 घोषणाएं की थी। उनमें से 4 तो पूरी कर दी। 16 प्रगतिरत हैं। मंत्री ने सीताबाड़ी की कहानी सुनाई और कहा कि इसके लिए 550 लाख से अधिक रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सीता माता निर्वासन के समय यहीं बाल्मीकि आश्रम में रुकी और लव और कुश का जन्म यहीं हुआ। सीएम और वित्तमंत्री के प्रयास से जनजाति विकास कोष राशि 1500 करोड़ से बढ़ाकर 1750 करोड़ रुपए की गई। यह पैसा धरातल पर उतरने पर बड़े काम होंगे। गत बजट में डूंगर बरंड़ा, बांसिया चारपोटा के स्मारक बनाने तथा वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण कराने के लिए घोषणा की गई थी, इनका कार्य प्रगतिरत है।

छात्रावास अधीक्षक कैडर का गठन, 470 पदों पर होगी भर्ती:

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने कहा कि विभाग ने अपने छात्रावासों में अधीक्षक कैडर निर्माण के लिए बड़ी पहल की है। इसके लिए छात्रावास अधीक्षक (महिला) ग्रेड-2 व छात्रावास अधीक्षक (पुरूष) ग्रेड-2 के पदों को कार्मिक विभाग की अधिसूचना 16 जनवरी, 2025 से राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम, 2022 में शामिल कर दिया गया है। विभाग द्वारा 470 अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet