तारा का बास के जीआरईएफ के जवान की मौत, बेटी ने दी अंतिम सलामी
तारा का बास के जीआरईएफ के जवान की मौत, बेटी ने दी अंतिम सलामी
जसरापुर : गोवला ग्राम पंचायत के तारा का बास के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) के जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत होने के बाद शुक्रवार को अंत्येष्टि की गई। जिसे नौ साल की बेटी काव्या ने मुखाग्नि दी। बेटी ने पिता को अंतिम सलामी दी तो लोगों की आंखें भर आई। प्रारंभ में दिनेश सहारण के नेतृत्व में चनाना पुलिस चौकी से तारा का बास तक युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। जानकारी के अनुसार भुकाना के तारा का बास निवासी जीआरईएफ के जवान रामनिवास सहारण पुत्र बीरबलराम सहारण की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान 25 फरवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे साथी जवानों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जवान सहारण को मृत घोषित कर दिया गया। शव को गुरुवार देर रात को चनाना पुलिस चौकी लाया गया। शुक्रवार को तारा का बास के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वे 2008 में जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में भर्ती हुए थे। जो कि 21 जनवरी को ही अंतिम बार छुट्टी काटकर वापस गए थे। रामनिवास की पहले असम में ड्यूटी थी। जिसे पदोन्नति के बाद अरुणाचल प्रदेश में पदस्थापित किया गया।

इस मौके पर तहसीलदार कमलदीप पूनियां, सुलताना थानाधिकारी रवींद्र कुमार, शीशराम नेहरा, रवींद्र नेहरा, सुमेरसिंह महला, रामनिवास, पूर्व सरपंच महीपाल सिंह, विजय गोवला, राजकुमार जांगिड़, गिरदावर अरुणसिंह, पटवारी कृष्ण कुमार, हरिसिंह मांठ, होशियार सिंह, राजकुमार मूंड, हरदयाल सिंह, पुष्पेंद्र नेहरा, रामस्वरूप नेहरा, रामचंद्र सहारण, राजेश सहारण, विनोद नेहरा, कै.शीशराम सहारण, टीकूराम सहारण, जयपाल सिंघाना, रामरतन , भीमसिंह , रामस्वरूप , राजेश नेहरा आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035178


