[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़ भूमि पर ड्रेनेज निर्माण कार्य का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जोहड़ भूमि पर ड्रेनेज निर्माण कार्य का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जोहड़ भूमि पर ड्रेनेज निर्माण कार्य का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : तहसील के ढाका की ढाणी में गैर-मुमकिन जोहड़भूमि पर ड्रेनेज निर्माण कार्य का विरोध तेज हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इस कार्य को रोकने की मांग की गई है। यह विवादित भूमि 10.9500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है और इसमें खसरा नंबर 384, 388, 391, 401, 478 और 479/390 शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि कानूनी रूप से गैर-मुमकिन जोहड़ श्रेणी में आती है, जो परंपरागत रूप से जल संचयन और पशुओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र है। पहले भी नगरपालिका ने इस जोहड़ में कचरा और गंदा पानी डाला था, जिसके खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पी.आई.एल. 1219/2014) दायर की गई थी, और अदालत ने भूमि को संरक्षित करने का आदेश दिया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस भूमि पर निर्माण कार्य से जल संकट और पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पूर्व सरकार के समय राजनीतिक दबाव में बिना वैध स्वीकृति के इस कार्य की डीपीआर बनाई गई, और अब वर्तमान प्रशासन भी राजनीतिक प्रभाव में जोहड़ भूमि को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।

इस मौके पर भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा, गणेश चैतन्य, कृष्णगोपाल जोशी, भैरव सिंह राठौड़, संदीप सैनी, सुनील सैनी, कृष्ण गोपाल जोशी, सीताराम बिरोलिया, मनोज सोनी, अशोक, सुशील कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles