गमगीन माहौल में किया जवान का अंतिम संस्कार
गमगीन माहौल में किया जवान का अंतिम संस्कार
सूरजगढ़ : पंचायत समिति क्षेत्र के अगवाना खुर्द में बुधवार को सेना के जवान संदीप फोगाट का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अगवाना खुर्द निवासी संदीप फोगाट जोधपुर में सेना की एमईएस सर्विस में तैनात थे। जहां सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह मंगलवार देर रात गांव पहुंची। जहां बुधवार को थानाधिकारी हेमराज मीणा, चरणसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। दस वर्षीय बेटे निक्षित ने चिता को मुखाग्नि दी। संदीप के पिता सुखलाल फोगाट भी सेवानिवृत्त सूबेदार हैं और बड़ा भाई प्रदीप सेना में सूबेदार मेजर हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035099


