[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

डूंडलोद : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डूंडलोद स्थित श्री हिरानाथ शिव धाम आश्रम में भक्तों का ताता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने आश्रम में आकर भगवान शिव के दर्शन किए। आश्रम में स्थित 108 शिवलिंग भक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने रहे।

आश्रम के महंत जीतनाथ महाराज ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का ताता लगा हुआ है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भक्तों ने रुद्राभिषेक में भाग लिया, जिससे वातावरण भक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा।

रुद्राभिषेक, हवन और महा आरती का आयोजन
दोपहर में शिव का रुद्राभिषेक किया गया, जिसके बाद हवन का आयोजन भी हुआ। शाम को महा आरती का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा से भाग लिया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

फागोत्सव का भव्य आयोजन
रात्रि में फागोत्सव का कार्यक्रम फतेहपुर की धूप मंडली द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाए और भक्ति का आनंद लिया। इस कार्यक्रम ने महाशिवरात्रि की रात को और भी रंगीन और भव्य बना दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad