[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक से मारपीट और लूट का मामला:ताल से चार बदमाशों ने किया अपहरण, तीन गिरफ्तार, एक फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक से मारपीट और लूट का मामला:ताल से चार बदमाशों ने किया अपहरण, तीन गिरफ्तार, एक फरार

युवक से मारपीट और लूट का मामला:ताल से चार बदमाशों ने किया अपहरण, तीन गिरफ्तार, एक फरार

उदयपुरवाटी : नीमकाथाना स्टेट हाईवे ताल स्टेंड के नजदीक से एक युवक का अपहरण कर उसके साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। घटना सोमवार शाम की है। मंडावरा निवासी भंवरलाल स्वामी ताल स्टैंड के पास पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक आए। उन्होंने भंवरलाल के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में डालकर बड़ाऊ रसूलपुर की ओर ले गए।

थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा के अनुसार आरोपी लीलवां की ढाणी के रहने वाले हैं। इनमें महेंद्र गुर्जर, कमलेश गुर्जर, निवास गुर्जर और भोपाल गुर्जर शामिल हैं। आरोपियों ने पीड़ित के दोनों मोबाइल फोन तोड़ दिए और उसके पास मौजूद 92 हजार रुपए भी छीन लिए। पीड़ित के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने कमलेश, भोपाल और निवास को मौके से ही पकड़ लिया। महेंद्र मौके से फरार हो गया। मंगलवार शाम को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना रंजिश के कारण हुई है। पीड़ित पहले पोक्सो केस में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62