[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना के एमईएस जवान संदीप फोगाट का निधन:जोधपुर में तबीयत बिगड़ने से मौत, बुधवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सेना के एमईएस जवान संदीप फोगाट का निधन:जोधपुर में तबीयत बिगड़ने से मौत, बुधवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

सेना के एमईएस जवान संदीप फोगाट का निधन:जोधपुर में तबीयत बिगड़ने से मौत, बुधवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

पिलानी : भारतीय सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के जवान संदीप फोगाट का जोधपुर में निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। मंगलवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। संदीप झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ तहसील के गांव अगवाना खुर्द के रहने वाले थे। वे 2008 से भारतीय सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कार्यरत थे। उनकी पत्नी नीतू और 10 वर्षीय बेटा निक्षित जोधपुर में उनके साथ रहते थे। उनके माता-पिता गांव में निवास करते हैं।

संदीप के पिता सुखलाल फोगाट सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके एक भाई वर्तमान में सेना में सूबेदार मेजर के पद पर सेवारत हैं। निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य जोधपुर पहुंचे। विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर 2 बजे पार्थिव शरीर को गांव के लिए रवाना किया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शव के रात 9 बजे तक गांव पहुंचने की संभावना है। बुधवार सुबह अगवाना खुर्द में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62