[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

28 फरवरी तक चलेगा राजसखी मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

28 फरवरी तक चलेगा राजसखी मेला

राजीविका से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की बिक्री, लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, महाशिवरात्रि पर दिनभर चलेगा कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में राजीविका द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में चल रहा राजसखी मेला 28 फरवरी तक चलेगा।

राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका ने बताया कि राजसखी मेला 28 फरवरी तक चलने वाले राजसखी मेले में राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसी के साथ लकी ड्रा भी आयोजित किया जा रहा है। मेले में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रा में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1000 रुपए या अधिक की खरीदारी करने पर ग्राहक लकी ड्रा में शामिल हो सकते हैं। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार फ्रीज तथा तृतीय पुरस्कार एलईडी टीवी निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहन देना और उन्हें एक व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि मेले में रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु प्रतिभागी मेले में विजिट कर अथवा संदीप, मोबाइल नंबर 7014751800 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62