[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूल्हे का साफा खरीदने जा रहे चचेरे-भाइयों की कार पलटी:भाई और दोस्त की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

दूल्हे का साफा खरीदने जा रहे चचेरे-भाइयों की कार पलटी:भाई और दोस्त की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी

दूल्हे का साफा खरीदने जा रहे चचेरे-भाइयों की कार पलटी:भाई और दोस्त की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी

बाड़मेर : बाड़मेर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। चारों युवक दूल्हे और बारातियों के लिए साफा-पगड़ी लेने बाजार जा रहे थे। हादसा चौहटन थाना इलाके में अमरावास गांव के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। घायलों को चौहटन से बाड़मेर रेफर किया गया, जहां हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।

शादी में शामिल होने बीकानेर और जोधपुर से आए थे दोस्त

थानाधिकारी राजूराम ने बताया- आलमसर निवासी नितेश की शादी मंगलवार को है। उसके दोस्त हितेश (22) पुत्र इंद्राराम निवासी भूरासर, बीकानेर और जोगाराम (24) उर्फ जोगेंद्र पुत्र राजूराम कुमार निवासी जोधपुर शादी में शामिल होने के लिए आलमसर आए थे।

शादी समारोह में दूल्हे और बारातियों के लिए साफा और पगड़ी का इंतजाम करना बाकी रह गया था। दोनों गाड़ी से चौहटन के लिए निकलने लगे तो दूल्हे के चचेरे भाई अनिल कुमार (30) पुत्र जयराम निवासी आलमसर और जोगाराम (24) पुत्र रूपाराम निवासी आलमसर भी गाड़ी में उनके साथ शामिल हो गए। फिर सभी चारों फोर्ड फिगो कार से चौहटन के लिए रवाना हो गए।

हादसे के बाद घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल लाया गया, जहां फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
हादसे के बाद घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल लाया गया, जहां फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

कार बेकाबू होकर पलटी, 2 की मौके पर ही मौत हुई

शाम करीब साढ़े 4 बजे चौहटन बाखासर सड़क मार्ग पर चारों की कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में हितेश और अनिल कुमार की मौत हो गई। वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

चौहटन थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि घटना स्थल से क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। वहीं हादसे की जांच जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चारों प्राइवेट नौकरी करते है। मृतकों के शवों को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad