[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर की होटल में ब्लैकमेल कर युवती से रेप:नशीला पेय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर की होटल में ब्लैकमेल कर युवती से रेप:नशीला पेय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे रुपए

जयपुर की होटल में ब्लैकमेल कर युवती से रेप:नशीला पेय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे रुपए

जयपुर : जयपुर की होटल में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपी ने नशीला पेय पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठने के साथ रेप किया। शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिप्रापथ) राजेन्द्र गोदारा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मानसरोवर की रहने वाली 35 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि वह एक कंपनी में जॉब करती है। काम के सिलसिले में दिसम्बर-2024 में उसकी आरोपी दीपक से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। काम के बहाने धोखे से आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया। मिलने पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसे क्वींस रोड स्थित एक होटल में ले जाकर रेप किया।

अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दिसम्बर-2025 में मिलने बुलाकर उसके साथ दोबारा रेप किया। परेशान होकर पीड़िता ने शिप्रापथ थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62