सिंघानिया विश्वविद्यालय में 8 मार्च को ‘वीरांगना शक्ति सम्मान’ समारोह का आयोजन
सिंघानिया विश्वविद्यालय में 8 मार्च को ‘वीरांगना शक्ति सम्मान’ समारोह का आयोजन
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय में 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘वीरांगना शक्ति सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाशाली, साहसी और समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आसपास के क्षेत्रों की सभी महिलाएँ आमंत्रित हैं, जो इस विशेष आयोजन का हिस्सा बन सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और उनके योगदान को सराहना प्रदान करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह आयोजन नारी शक्ति को बढ़ावा देने और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को उजागर करने के लिए किया जा रहा है। जो महिलाएँ ‘वीरांगना शक्ति सम्मान’ के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे लोक जन संपर्क अधिकारी से संपर्क कर सकती हैं।