[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

झुंझुनूं में दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र भाम्बू ने रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने झुंझुनूं, सीकर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान में झुंझुनूं-सीकर मार्ग पर दिल्ली के लिए नियमित रेल सुविधा नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए जयपुर या अजमेर जाकर जोधपुर के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है या फिर बसों में यात्रा करनी पड़ती है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सुझाव दिया है कि जोधपुर से झुंझुनूं-सीकर-रींगस के लिए चलने वाली ट्रेन का विस्तार किया जा सकता है। इससे रेलवे को अतिरिक्त रेक की आवश्यकता नहीं होगी और इस क्षेत्र को ट्रेन मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी और रेलवे को भी राजस्व का लाभ होगा। विधायक ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं सहित आस-पास की ग्रामीण जनता के आवागमन की सुविधाओं को देखते हुए इस ट्रेन को प्रतिदिन शुरू किया जाए, ताकि झुंझुनूं की जनता को सुविधा मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad