[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढ़ान की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढ़ान की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

मुनमुन की मेहनत रंग लाई, राज्य मेरिट में चयन पर मिला टैबलेट, विद्यालय में किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के गांव ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 12 की छात्रा मुनमुन पुत्री सुबय सिंह शेखावत को राज्य सरकार की मेहंत्ती योजना के तहत टैबलेट प्रदान किया गया।मुनमुन ने सत्र 2023-24 बोर्ड परीक्षा में 93% अंक हासिल किए और जिले में 48वां स्थान तथा राज्य में 2748वीं रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान किया।प्रधानाचार्य माया सागवान ने बताया कि मुनमुन ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है और वह आईएएस बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुनमुन की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार को गर्व है।

इस अवसर पर सत्य प्रकाश लंगोरिया, व्याख्याता वेद प्रकाश, अमन मील, रेखा गोठवाल, अध्यापक सुनीता, इंद्रपाल सिंह, अजय कुमार, दयाराम, शिवराज सिंह, रवि शंकर, संदीप कुमार, अविनाश, राजेश मेगवाल, बाबूलाल, रविंद्र कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad