[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल में खेलते-खेलते टैंक में गिरीं 3 छात्राएं, मौत:छत टूटने से हुआ हादसा, 20 फीट गहरी टंकी में मलबे के नीचे दबीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

सरकारी स्कूल में खेलते-खेलते टैंक में गिरीं 3 छात्राएं, मौत:छत टूटने से हुआ हादसा, 20 फीट गहरी टंकी में मलबे के नीचे दबीं

सरकारी स्कूल में खेलते-खेलते टैंक में गिरीं 3 छात्राएं, मौत:छत टूटने से हुआ हादसा, 20 फीट गहरी टंकी में मलबे के नीचे दबीं

नोखा (बीकानेर) : सरकारी स्कूल में खेलते-खेलते तीन छात्राएं वाटर टैंक (टांका) में गिर गईं। आसपास खेल रहे बच्चों ने टीचर को इसकी जानकारी दी। पानी में तीनों छात्राएं बुरी तरह से मलबे के नीचे दब गई थीं।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीकानेर के नोखा इलाके में हुआ।

पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTOS…

जानलेवा टैंक : इसी टैंक में गिरकर मंगलवार सुबह तीन छात्राओं की मौत हो गई।
जानलेवा टैंक : इसी टैंक में गिरकर मंगलवार सुबह तीन छात्राओं की मौत हो गई।
नोखा क्षेत्र के देवानाडा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में तीन छात्राओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया।
नोखा क्षेत्र के देवानाडा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में तीन छात्राओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया।

शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे

मंगलवार सुबह नोखा क्षेत्र के देवानाडा स्थित (केडली गांव) राजकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते प्रज्ञा (8) पुत्री रेखाराम जाट, भारती पुत्री ओमाराम जाट और रवीना पुत्री बागाराम स्कूल परिसर में ही बने वाटर टैंक के ऊपर चली गईं। अचानक से टैंक के ऊपर लगीं पटि्टयां टूट गईं और तीनों छात्राएं 8 फीट गहरे टैंक में गिर गईं। करीब 15 फीट तक इसमें पानी भरा था।

टैंक का पानी निकालकर छात्राओं को निकाला

हादसे की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे। ट्रैक्टर बुलाकर मोटर की मदद से टैंक का पानी बाहर निकाला गया। इसी दौरान सीढ़ी लगाकर चार ग्रामीण टैंक में उतरे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबी छात्राओं को बाहर निकाला गया।

इसी स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तीन छात्राओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
इसी स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तीन छात्राओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।

23 साल पुराना टैंक, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराया

प्रिंसिपल संतोष ने 18 दिसंबर 2024 को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जर्जर वाटर टैंक को लेकर लेटर भी लिखा है। उन्हें बताया गया था कि स्कूल में बना यह टैंक 5 इंच तक धंस गया है। कभी भी यह गिर सकता है। कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इसके बाद भी टैंक की मरम्मत नहीं कराई गई। टैंक करीब 23 साल पुराना है। इसे ऊपर से पट्‌टी रखकर ढका गया था। घटना के समय टैंक में करीब 15 फीट पानी भरा था। हादसे की सूचना पर उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ और थानाधिकारी अमित स्वामी हॉस्पिटल पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77