[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी प्रोजक्ट के बंद प्लांटों को चलाने के लिए सांसद से मिले ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी प्रोजक्ट के बंद प्लांटों को चलाने के लिए सांसद से मिले ग्रामीण

लोकसभा में केसीसी प्रोजक्ट के बंद प्लांटों को चलाने के लिए सासंद ने दस हजार करोड़ रूपए की मांग, खेतड़ीवसायों ने सासंद का जताया आभार

खेतड़ीनगर : केसीसी टाउनशिप से ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला से भी मिला। उन्होंने पत्रिका के अभियान के बारे में सांसद को जानकारी दी और 2008 में बंद किए गए केसीसी प्रोजेक्ट के स्मेल्टर, रिफाइनरी, एसीड प्लांटों को फिर से शुरू करने की मांग की है। उधर झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओेला ने भी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। इससे एक बार फिर से क्षेत्रवासियों को प्लांट शुरू होने की आस जगी। जिला पार्षद अमर सिंह गुर्जर, समाज सेवी बबलू अवाना, हसरत हुसैन के नेतृत्व में खेतड़ी उपखंड का एक प्रतिनिधि मंडल सांसद बृजेंद्र ओला के निवास पर जाकर बंद प्लांटों को फिर से शुरू करने की मांग उठाने पर बुके देकर आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि किसी समय केसीसी प्रोजेक्ट में पंद्रह हजार से ऊपर कर्मचारी कार्यरत हुआ करते थे लेकिन आज उनकी संख्या पांच सौ भी नही रही। राजकुमार बाडेटिया, जितेंद्र सोनी, रमेश पांडे, मुकेश अग्रवाल, नवाब आदि ने भी सांसद का आभार प्रकट किया।

सांसद ने लोकसभा में यह रखी मांग

सांसद बृजेंद्र ओला ने लोकसभा में कहा कि जिस प्रकार सरकार ने भारतीय इस्पात निगम को दस हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया है, खेतड़ी में एचसीएल प्रोजेक्ट है जो मिनी रतन है, प्रोजेक्ट उस धातु को बनाता है जो डिफेंस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, उसका वहा पर खनन होता है, पहले वहा संयत्र था तब वही पर तांबा बनाया जाता था, जिसकों बंद कर दिया। जिस प्रकार भारतीय इस्पात निगम को दस हजार करोड़ रुपए का पैकेज दे सकते हैं तो एचसीएल को भी दिया जाएं। सांसद ने बताया कि झुंझुनूं जिले के एचसीएल प्रोजेक्ट के बंद प्लांटों को को फिर से शुरू करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि डाबला से सिंघाना तक रेल लाइन थी जिसकों भी डाबला से चिड़ावा या पिलानी तक शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin