[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शताब्दी-एक्सप्रेस में सांसद के साथ बैठे PA का मोबाइल चोरी:दिल्ली से जयपुर आ रहे थे; पुलिस ने पकड़ा तो चोर बोला- मैंने बेच दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

शताब्दी-एक्सप्रेस में सांसद के साथ बैठे PA का मोबाइल चोरी:दिल्ली से जयपुर आ रहे थे; पुलिस ने पकड़ा तो चोर बोला- मैंने बेच दिया

शताब्दी-एक्सप्रेस में सांसद के साथ बैठे PA का मोबाइल चोरी:दिल्ली से जयपुर आ रहे थे; पुलिस ने पकड़ा तो चोर बोला- मैंने बेच दिया

बाड़मेर : बाड़मेर सांसद और रेलवे की स्थायी समिति के सदस्य उम्मेदाराम बेनीवाल के निजी सहायक का शताब्दी एक्सप्रेस के प्रीमियम कोच में से फोन चोरी हो गया। कोच में बैठे सांसद और उनके सहायक लक्ष्मण सांई ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर उनके हाथ नहीं लगा।

मामला 12 फरवरी का है। जिसका पूरा वीडियो प्रीमियम कोच में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में जीआरपी ने चोर को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन चोर तब तक लक्ष्मण सांई का फोन किसी को बेच चुका था।

दरअसल, 12 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ई कोच में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और उनके सहयोग दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। E1 कोच की सीट नंबर 2 पर लक्ष्मण सांईं और सीट नंबर 1 पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल बैठे थे। सुबह करीब 6:14 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन रवाना हो रही थी कि एक चोर ट्रेन में चढ़ा और कोच के स्लाइडर गेट को खोलकर अंदर घुस गया। सांसद के साथ बैठे लक्ष्मण सांई कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुछ ही सेकंड में चोर सांई के हाथों से मोबाइल छीन कर ट्रेन से नीचे उतर गया। सांई चोर के पीछे भागे, वहीं सांसद भी गेट खोलकर चोर को देखने लगे।

लक्ष्मण सांई ने बताया- मोबाइल छीनने के बाद वे उसके पीछे भागें, लेकिन चोर ट्रेन से नीचे उतरकर भागने लगा। एक बार तो उसके पीछे भागा, लेकिन ट्रेन की स्पीड बढ़ने के कारण पीछा नहीं कर सका, जिससे चोर ओझल हो गया। जीआरपी पुलिस को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के सीसीटीवी खंगाले और चोर की पहचान कर उसे पकड़ लिया।

हालांकि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चोर ने उनके सेमसंग S24 अल्ट्रा को किसी दूसरे को बेच दिया है। इसके कारण पुलिस कड़ी दर कड़ी मिलाते हुए मोबाइल बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad