[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में कचरे से कमाल:40 प्रतिभागियों ने बेकार चीजों से बनाई कलाकृतियां, विजेता को मिला 6100 रुपए का इनाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में कचरे से कमाल:40 प्रतिभागियों ने बेकार चीजों से बनाई कलाकृतियां, विजेता को मिला 6100 रुपए का इनाम

वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में कचरे से कमाल:40 प्रतिभागियों ने बेकार चीजों से बनाई कलाकृतियां, विजेता को मिला 6100 रुपए का इनाम

चूरू : चूरू नगर परिषद में आयोजित वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से लेकर कॉलेज स्तर के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने घरेलू कचरे और बेकार वस्तुओं को नया जीवन देते हुए आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं।

विधायक हरलाल सहारण और जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगियों की कलाकृतियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कलाकृतियों में प्रयुक्त सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान हासिल कर 6100 रुपए का पुरस्कार जीता। सुहाना बजाज को द्वितीय स्थान के लिए 5100 रुपए, हेमजा क्याल को तृतीय स्थान के लिए 3100 रुपए, अन्नू बलानिया को चतुर्थ स्थान के लिए 2100 रुपए तथा निकिता कटारिया और गणेश पारीक को पंचम स्थान के लिए 1100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

कार्यक्रम की सफलता में नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह के साथ अधिशाषी अभियंता पूर्णिमा यादव, कनिष्ठ अभियंता सुशील और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जांगिड़ का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad