[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में नंदी पर फेंका तेजाब:कुल्हाड़ी से किए वार, गोरक्षकों ने जताया रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में नंदी पर फेंका तेजाब:कुल्हाड़ी से किए वार, गोरक्षकों ने जताया रोष

चिड़ावा में नंदी पर फेंका तेजाब:कुल्हाड़ी से किए वार, गोरक्षकों ने जताया रोष

चिड़ावा : चिड़ावा में पशु क्रूरता का दिल दहला देने का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने एक नंदी के पैरों को बांधकर उसके ऊपर तेजाब डाला गया बल्कि कुल्हाड़ी से भी वार किए गए।

गोरक्षक अभिषेक पारीक को मोहनका की ढाणी से सूचना मिली, जहां टीम पहुंचने पर नंदी की दयनीय स्थिति देखी गई। नंदी का लगभग 70 प्रतिशत शरीर तेजाब से बुरी तरह झुलस चुका था और शरीर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मौजूद थे।

घायल नंदी को तत्काल चिड़ावा स्थित परमहंस पंडित गणेश नारायण गोशाला में स्थानांतरित किया गया, जहां डॉ. राजेश सिंगला के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। टीम में डॉ. अनिल सोनी, नगेंद्र और पृथ्वी सिंह शामिल हैं।

घटना की सूचना चिड़ावा पुलिस को दी गई है, जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कई गोरक्षक मौजूद थे, जिनमें इंग्लैंड से आए माइकल भी शामिल थे। गोरक्षकों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की क्रूर घटनाएं न हों।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad