आदर्श पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव की धूम, चार नवनिर्वाचित सरपंचों का किया सम्मान
रंगोली और दीपमाला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : रतनशहर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव एवं नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माखर के सरपंच दीपक गुप्ता, कालीपहाड़ी की सरपंच प्रीतम कंवर (पत्नी कुलदीप शेखावत), इस्लामपुर की सरपंच अलका सैनी (पत्नी राजेंद्र सैनी) और चिंचड़ोली मुरोत की सरपंच मीरा देवी (पत्नी सुरेंद्र) का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पंचायतों के विकास की कामना की।
समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में आकर्षक रंगोलियां बनाई और दीपमालाएं सजाईं। रंगोली सजाओ और दीपमाला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और गुरुजनों से आशीर्वाद लिया।
संस्था निदेशक महेश कुमार वर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय सचिव दीपक वर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में जगदेव पूनिया, संत कुमार सेन, दिनेश राठौड़, रमेश सिंह, जयदेव सिंह, विनोद, चंद्रपाल, बागचंद सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510170

