[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पड़िहारा बस स्टैंड पर 4 बदमाश गिरफ्तार:घेराबंदी कर दबोचा, 35 हजार से ज्यादा नकदी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पड़िहारा बस स्टैंड पर 4 बदमाश गिरफ्तार:घेराबंदी कर दबोचा, 35 हजार से ज्यादा नकदी बरामद

पड़िहारा बस स्टैंड पर 4 बदमाश गिरफ्तार:घेराबंदी कर दबोचा, 35 हजार से ज्यादा नकदी बरामद

चूरू : चूरू के पड़िहारा बस स्टैंड पर जुआ खेलते 4 लोगों को रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 35 हजार 680 रुपए नकद और जुए की गोटियां जब्त कीं। वे मोबाइल और मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे थे।

थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने पर चारों वहां से जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान पड़िहारा के वार्ड 12 निवासी 31 वर्षीय इलियास काजी, वार्ड 8 निवासी 32 वर्षीय रामानंद, वार्ड 11 निवासी 35 वर्षीय मैनुद्दीन सिक्का और वार्ड 6 निवासी 27 वर्षीय मंजीत वाल्मीकि के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad