[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग पर काबू पाने वाले पुलिस टीम को किया गया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग पर काबू पाने वाले पुलिस टीम को किया गया सम्मानित

चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग पर काबू पाने वाले पुलिस टीम को किया गया सम्मानित

झुंझुनूं : उप महानिरीक्षक पुलिस, जिला झुंझुनूं ने बताया कि कल सोमवार को पीपली चौक पर चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के विद्यतु तारों से टकराने के कारण चारे में भीषण आग लग गयी। घटना स्थल पर स्थिति गंभीर थी, क्योंकि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्रों में भी खतरा बढ़ गया था। आग की सुचना प्राप्त होने पर पुलिस जाप्ता तत्काल मौके पर पहुंचा और तुरंत आग बुझाने की कार्यवाही शुरू की। पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए न केवल आग पर काबू पाया, बल्कि आसपास के लोगों और संपत्ति को भी सुरक्षित रखने में सफलता हासिल की। उनके समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। टीम द्वारा बड़ी लगन व मेहनत से आग पर काबू पाया गया, जो कि सराहनीय है। आग बुझाने के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले ओमप्रकाश पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर झुंझुनूं, हरफुल उ.नि. इंचार्ज यातायात शाखा झुंझुनूं, विजयराम एचसी, भगवानाराम एचसी, कांता मकनि., पूनम मकानि आदि पुलिसकर्मियों को नगद इनाम व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77