[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज की नई शाखा का जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज की नई शाखा का जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने किया उद्घाटन

चिड़ावा शाखा में नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग में सुविधाएं उपलब्ध

चिड़ावा : झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील में रविवार को आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने NEET और JEE के लिए परीक्षा की तैयारी कराने वाली अग्रणी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AFSI) ने चिड़ावा में अपनी नई शाखा का उ‌द्घाटन किया है। चिड़ावा शहर की इस शाखा में 9 कक्षाएं हैं, जिनमें सुबह और शाम दो बैचों में लगभग 700 से अधिक छात्रों के लिए व्यवस्था है उ‌द्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के Dean Admin डॉ. एनवी मुरलीधर राव, भाजपा जिला जनरल सेक्रेटरी राजेश दहिया, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विशंभर पूनिया, चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़ और आकाश एजुकेशन सर्विस लिमिटेड के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार उपाध्याय उपस्थित थे।

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश एजुकेशन सर्विस लिमिटेड के जनरल मैनेजर मनीष शर्मा ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने सरस्वती माता की आगे दीप प्रज्वलित कर विधिवत पिता काटकर नई ब्रांच का उद्घाटन किया। अतिथियों ने नई ब्रांच के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। नई ब्रांच स्टेशन रोड चिड़ावा चुंगी नाका पर चिड़ावा ब्रांच में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

नई शाखा स्टेशन रोड चिड़ावा चुंगी पर खोली गई है। चिड़ावा ब्रांच में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। NELT और JEE कोचिंग के अलावा, ओलंपियाड जेसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने के उद्देश्य से फाउंडेशन स्तर के पाठ्यक्रम का बच्चे लाभ ले सकेंगे।

नई शाखा के शुभारंभ के बारे में बोलते हुए, मनीष शर्मा, AESL के जनरल मैनेजर ने कहा, “हमे चिड़ावा में अपनी नई शाखा के उ‌द्घाटन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो छात्रों के गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा ध्यान छात्रों को मजबूत शैक्षणिक नींव, वैचारिक स्पष्टता और NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास को सशक्त बनाने पर है। हमारा ध्यान बच्चों को एक स्ट्रांग एकेडमी फाउंडेशन देने पर, कांरोप्चुअल क्लेरिटी देने पर और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने पर रहेगा।

इस एक्सपेंशन के साथ आकाश एजुकेशन सर्विस लिमिटेड का उद्देश्य चिड़ावा के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराना, एक्सपर्ट टीचर्स से बेहतर गाइडेंस प्रोवाइड कराना है आकाश एजुकेशन सर्विस लिमिटेड एंट्रेंस कंपटीशन एग्जाम्स जैसे की नीट और JEE की तैयारी करने वाले इंस्टिट्यूट में टॉप इंस्टिट्यूट है आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के बारे में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) भारत में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करवाने वाली अग्रणी संस्था है, जो हाईली कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओ (जेईई) और एनटीएसई और ओलंपियाड जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए व्यापक और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने में माहिर है।

JEE फाउंडेशन एईएसएल के पास 315 से अधिक केंद्रों का एक अखिल भारतीय नेटवर्क है, जिसमें वर्तमान में 400,000 से अधिक नामांकित छात्र हैं और इसने पिछले 35 वर्षों से एक अजेय बाजार स्थिति और ब्रांड मूल्य स्थापित किया है। यह छात्रों की वास्तविक क्षमता को उजागर करने और उनके शैक्षणिक प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। AESL परीक्षण की तैयारी के लिए छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाता है, यह मानते हुए कि प्रत्येक छात्र अलग है और उसकी व्यक्तिगत ज़रूरतें हैं। इसमें उच्च योग्य और अनुभवी प्रशिक्षकों की एक टीम है जो छात्रों को उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए उत्साहित है।

संस्था के कार्यक्रम इस प्रकार से डिजाइन किए गए हैं कि बच्चे सहज तरीके से अपनी तैयारी को कर सकें ओर इसकी शिक्षण पद्धतियों लेटेस्ट टेक्नोलॉजी आधारित है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र अपनी परीक्षाओं के लिए अच्छी तरह से तैयार हो।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आकाश एजुकेशन सर्विस लिमिटेड के उप निदेशक मुकेश उपाध्यक्ष ने कोचिंग सेंटर के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हम चिड़ावा में अपनी नई शाखा के शुभारंभ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य बच्चों को एक मजबूत शैक्षिक नींव प्रदान करना है। इस मौके पर छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin