फतेहपुर में 30 से अधिक खेतों में लगी आग:5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, कृषि उपकरण भी जले
फतेहपुर में 30 से अधिक खेतों में लगी आग:5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, कृषि उपकरण भी जले
फतेहपुर : फतेहपुर में रविवार दोपहर को चूरू हाईवे स्थित मोदीसन् राजकीय महाविद्यालय के पीछे खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग 30 से अधिक खेतों तक फैल गई। किसानों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद की टीमों ने किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। इस अग्निकांड में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल, कृषि उपकरण, खेतों की बाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049448


