[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा रोड पर भरे पानी में कुर्सी डाल कर बैठे ग्रामीण, किया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा रोड पर भरे पानी में कुर्सी डाल कर बैठे ग्रामीण, किया विरोध

चंवरा रोड पर भरे पानी में कुर्सी डाल कर बैठे ग्रामीण, किया विरोध

गुढागौड़जी : चंवरा रोड पर पिछले काफी समय से भरे पानी से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। ग्रामीण शुक्रवार को अजय गुढा के नेतृत्व में पानी के बीच मेें ंकुर्सी डाल कर बैठ गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे गुढ़ागौड़जी तहसीलदार कुलदीप भाटी की समझाइश के बाद ग्रामीण वहां से उठे। अजय गुढा ने बताया कि उदयपुरवाटी के नेताओं की नजर आम लोगों की समस्याओं पर नहीं रही। पिछले दो तीन महीने से स्टेट हाइवे पर पानी की झील बनी हुई है। जिससे आम राहगीर परेशान है। सड़क में गड्ढे बने हुए है। इस कारण आए दिन बाइक चालक पानी मे गिर जाते है। गड्ढों के कारण छोटी गाड़ियों के बफर भी टूट जाते हैं। इसको लेकर काफी बार प्रशासन को अवगत भी करवा दिया। लेकिन प्रशासन ने भी कोई समाधान नहीं किया। दुकानदार गोविंद सिंह शेखावत ने बताया कि स्टेट हाइवे पर उनकी दुकान है। जमा गंदे पानी के कारण दिनभर दुर्गंध आती है। दुकान में बैठना भी दूभर हो रहा है। ग्रामीण रविंद्र सिंह दुडिया ने बताया कि सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण वाहन चालक पास की कॉलोनी के कच्चे रस्तों से निकलते है। जिस कारण दिनभर जाम भी लगा रहता है। स्कूली बच्चे और स्कूली गाड़ियां भी जाम में फंसे रहते है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुकेश हुकमपुरा, राजेन्द्र स्वामी, सुमेर शेखावत, ओमप्रकाश जाखड़ बामलास, शीशराम, मोहनलाल, संदीप, गुड्डू, विनोद, विक्रम सोहु, नेतराम गुर्जर आदि मौजूद थे।

इनका कहना है-

सड़क पर भरे पानी को लेकर चर्चा की गई थी। अभी तो सड़क किनारे खाली खेतो में पानी को निकाला जा रहा है। जल्द ही स्थायी समाधन किया जाएगा।

– कुलदीप भाटी गुढागौड़जी तहसीलदार

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin