[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरोड़ी के फोन-टैपिंग के आरोप पर विधानसभा में जमकर हंगामा:विपक्ष ने सीएम का इस्तीफा मांगा; मंत्री ने कहा- मीणा के आरोप निराधार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किरोड़ी के फोन-टैपिंग के आरोप पर विधानसभा में जमकर हंगामा:विपक्ष ने सीएम का इस्तीफा मांगा; मंत्री ने कहा- मीणा के आरोप निराधार

किरोड़ी के फोन-टैपिंग के आरोप पर विधानसभा में जमकर हंगामा:विपक्ष ने सीएम का इस्तीफा मांगा; मंत्री ने कहा- मीणा के आरोप निराधार

जयपुर : विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का आखिरी दिन कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के आरोपों की भेंट चढ़ गया। किरोड़ीलाल मीणा ने उनके फोन टैप कराने के जो आरोप लगाए थे, उस पर विपक्ष ने शुक्रवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया। पूरे दिन बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष ने जहां मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने और सदन में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, वहीं गृह राज्य मंत्री ने किरोड़ीलाल मीणा के आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा कि हम मंत्री-विधायकों के फोन टैप नहीं कराते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का फोन टैप हो रहा है। सरकार, सरकार का फोन टैप करा रही है। मंत्री मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है।

गौरतलब है कि किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि मेरी सरकार ही मेरा फोन टैप कर रही है, मेरे पीछे सीआईडी लगा दी है।

विधानसभा में हंगामे के बाद सीढ़ियों पर डटे कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री से मांगा जवाब। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे।
विधानसभा में हंगामे के बाद सीढ़ियों पर डटे कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री से मांगा जवाब। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे।

स्पीकर बोले-आप गरिमा गिरा रहे हो, कानून मंत्री ने कहा-हमने 3 बार बुलाया

विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच कोई सहमति नहीं बनने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विपक्षी सदस्यों से कहा- आप सदन की गरिमा को गिरा रहे हो। सदन की कार्रवाई चलने दो। बातचीत के लिए बुलाया, आप बातचीत ही नहीं करना चाहते तो हमारे पास कोई समाधान नहीं है।

कानून और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- सरकार की तरफ से तीन बार प्रयास हुए, फिर भी कांग्रेस विधायक बात तक करने को तैयार नहीं है। संसदीय परंपराओं की अवहेलना कर रहे हैं। इनके पास मुद्दा नहीं है, कोई तथ्य नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा नहीं चाहते कि नेता प्रतिपक्ष का भाषण हो, इसलिए यह सब ड्रामा रचा गया है।

शुक्रवार को राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर बहस का अंतिम दिन था। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही 19 फरवरी तक स्थगित कर दी गई। वहीं, आज स्पीकर ने अपने ही फैसले को पलटते हुए सदन में मंत्रियों के पूरा जवाब पढ़ने की परंपरा फिर से लागू कर दी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की टैपिंग पर चर्चा की मांग को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने खारिज कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की टैपिंग पर चर्चा की मांग को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने खारिज कर दिया।

कानून मंत्री ने विपक्ष को बताया- चोरों की जमात कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह चोरों की जमात है। उन्होंने विपक्ष की नारेबाजी को गलत बताया।

दरअसल, आज कांग्रेस विधायक काली पट्‌टी बांधकर सदन में पहुंचे। फोन टैपिंग मामले को लेकर विपक्षी विधायक वैल में नारेबाजी करते रहे। उन्होंने वैल में सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए।

गुरुवार को कृषि मंत्री ने कहा कि जिन मुद्दों पर हम सत्ता में आए उन पर काम नहीं हो रहा है।
गुरुवार को कृषि मंत्री ने कहा कि जिन मुद्दों पर हम सत्ता में आए उन पर काम नहीं हो रहा है।

किरोड़ीलाल मीणा के आरोप- सरकार मेरी जासूस कर रही

कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपनी सरकार पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को जयपुर के आमागढ़ मंदिर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने सरकार को घेरा। मीणा ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। पूर्व में गहलोत सरकार ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया था, लेकिन मैंने सभी को चकमा दे दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet