[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‌ मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट निर्माणधीन ‌ कार्य का समाज के बुद्धिजीवी कर रहे हैं ‌ सराहना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‌ मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट निर्माणधीन ‌ कार्य का समाज के बुद्धिजीवी कर रहे हैं ‌ सराहना

‌ मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट निर्माणधीन ‌ कार्य का समाज के बुद्धिजीवी कर रहे हैं ‌ सराहना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित ‌ मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट जो उस्मानाबाद कॉलोनी में स्थित है यह अल्पसंख्यक, ‌ मायनॉटीज के ‌ पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं के लिए बहुत ही बेहतरीन लोकेशन पर है‌। यह है बस स्टैंड डिपो से आधा किलोमीटर की दूरी पर है व मेडिकल कॉलेज,‌ नर्सिंग कॉलेज,‌ लोहिया कॉलेज, जिला राजकीय अस्पताल, जिला कलेक्टैट‌,‌ रेलवे स्टेशन, ‌ पुलिस लाइन, सेंट्रल स्कूल और अदालतें व‌ सरकारी ऑफिस यह सभी 2 किलोमीटर की परिधि में आते हैं। यह बिल्डिंग समाज के लिए बहुत ही बेहतरीन स्ट्रक्चर है यहां पर पढ़ने व रुकने की व्यवस्थाएं बहुत ही बेहतरीन तरीके से‌ रहेंगी। बिल्डिंग का काम अभी चालू है यह चार मंजिला इमारत बन चुकी है ‌ इसके बेसमेंट में लाइब्रेरी शुरू हो गई है फिर ऊपर एक हाल है तीसरी मंजिल पर नो कमरे हैं और ‌ चौथी मंजिल पर भी नौ कमरे हैं कुल 18 कमरे बन चुके हैं। इनके साथ सभी सुविधा रहेगी। निर्माण प्रगति पर है। यहां पर समाज के भामाशाह व समाजसेवी विजिट करते रहते हैं और आर्थिक सहयोग भी करते हैं।

आज जब हमारी टीम निरीक्षण करने आई ‌ तो हमने देखा की चूरू के समाजसेवी प्रसिद्ध डॉ मुमताज अली कुरेशी भी मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट के‌ निर्माण को देखने आए हुए थे। चूरू शहर और क्षेत्र के आस-पास के ‌ गांवों के भामाशाहों का भी बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग रहा है। संस्था के ‌ अध्यक्ष आजम अली खान पितिसर ने बताया कि यह बिल्डिंग वक्फ बोर्ड कॉलोनी में स्थित है‌ राजस्थान बोर्ड चेयरमैन डॉ खानु खान बुधवाली और ‌शहर इमाम पीर सैयद मोहम्मद अनवार नदीम उल कादरी व‌ सैयद अबरार अहमद कादरी के सहयोग से यह जगह अलॉट हुई। और यहां पर आज यह ‌ बिल्डिंग वक्फ बोर्ड व ‌ भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से कौम के ‌‌ बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल के लिए तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान आज़म अली खा, शमशेर खान भालू, मोहम्मद अली पठान,‌ रिजवान खान, इनायत खान, इमरान भाटी,‌ मैनुद्दीन खान, असलम खान, अनवर हबीब खान,‌ साजिद खत्री,‌ आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे इस बिल्डिंग को बनाने में बहुत बड़ा सहयोग युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी चूरू का रहा। है‌ यह दोनों संस्थाएं मिलकर कामयाबी की और बढ़ रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin