[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ‌ वापसी में हुआ दुर्व्यवहार को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ‌ वापसी में हुआ दुर्व्यवहार को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ‌ वापसी में हुआ दुर्व्यवहार को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज राजस्थान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड के नेतृत्व में दोपहर को कलेक्ट्रेट के सामने अमेरिका से भारतीय नागरिको को जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की खामोशी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया और देश का अपमान नही सहेंगे और मोदी सरकार हाय- हाय के नारे लगाए गये।

चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड ने कहा कि अमेरिका से भारतीय नागरिको को जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है। उनके हाथों में हथकडी और पैरों में जंजीर थी ये बेहद ही शर्मनाक है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। उन्होने कहा कि कोलंबिया जैसा देश जब अमेरिका को आंख दिखा सकता है तो भारत क्यों नही। उन्होने कहा कि अभी तो 104 लोगों को निकाला गया है, जबकि अमेरिका में साढे सात लाख भारतीय रहते है। इनमें बडी संख्या में छात्र है। क्या उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है। सरकार को इस पर सफाई देनी चाहिए। उन्होने कहा कि जिस तरह से भारतीयों को वापस लाया गया, वह सरकार की कमजोरी का प्रमाण है। उन्होने कहा कि जिस तरह से भारतीयों को अपराधियों की तरह हथकडी लगाकर वापस लाया गया। हम देश का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की प्रतिष्ठा से ज्यादा उनकी व्यक्तिगत छवि महत्वपूर्ण है।

इस दौरान चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, प्रदेश सचिव रामजीलाल शर्मा, गोविन्द महनसरिया, आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, नारायण बालाण, जमील चौहान, सीतारात खटीक, अबरार खां, लालचंद सैनी, अजीज दिलावरखानी, बालीबाई, विनोद खटीक, सदीक लीलगर, हरफुल भाम्भू, युसुफ लुहार, घनश्याम अलवरिया, भूराराम भाटीया, मोहन टेलर, जयचंद मेघवाल, आबिद मोयल, बजरंग बजाड, आबिद जाबासरिया, आमीन खां, नवाब खां, डूंगरसिंह राठौड, विकास बुडानिया, प्रमेन्द्र सिहाग, युनस खां जोजो, अब्दुला कुरेशी, सोयल डीके, ज्योती सिंह,‌ सुलेमान मनियार, महबुब खान, इस्माईल भाटी, अजीज गौरी सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin