[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक रविंद्र भाटी बोले-मुकदमों से डरा दोगे, दबा दोगे क्या:विधानसभा में सरकार और सोलर कंपनियों पर जमकर साधा निशाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

विधायक रविंद्र भाटी बोले-मुकदमों से डरा दोगे, दबा दोगे क्या:विधानसभा में सरकार और सोलर कंपनियों पर जमकर साधा निशाना

विधायक रविंद्र भाटी बोले-मुकदमों से डरा दोगे, दबा दोगे क्या:विधानसभा में सरकार और सोलर कंपनियों पर जमकर साधा निशाना

बाड़मेर : बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार और सोलर कंपनियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुकदमों ने डरा दोगें, दबा दोगें क्या? विधानसभा में गुरूवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान भाटी ने सोलर कंपनियों की मनमानी और स्थानीय लोगों की परेशानियों को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा पश्चिमी राजस्थान में ओरण तो मल्टीनेशनल कंपनियों को दिए जा रहे हैं तो फिर हमारी गाय माता कहां जाएगी। हमने इस पर आवाज उठाई तो बदले में मुकदमे लाद दिए, लेकिन क्या आप मुकदमों से डरा दोगे?

उन्होंने कहा- अक्षय ऊर्जा के नाम पर जितनी भी बिजली पैदा कर रहे हो, उसमें राजस्थान को क्या मिल रहा है। पश्चिमी राजस्थान में बन रही सोलर और विंड पावर तो दूसरे राज्यों को जा रही है। जबकि हमारे किसान को बिजली नहीं मिल पा रही है।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 28 लाख करोड़ हमारे अक्षय ऊर्जा के है। फिर पर हमारे किसान को बिजली नहीं मिल रही है।
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 28 लाख करोड़ हमारे अक्षय ऊर्जा के है। फिर पर हमारे किसान को बिजली नहीं मिल रही है।

हॉट बना हुआ है ओरण गोचर का मुद्दा

दरअसल, राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र में ओरण गोचर का मुद्दा हॉट बना हुआ है। सत्तारूढ़, विपक्ष और निर्दलीय विधायक ओरण का मुद्दा विधानसभा के पटल पर रख रहे है। इसमें सबसे आगे निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी है। इधर सत्ता के विधायक पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह विपक्ष के बायतु विधायक हरीश चौधरी का मुद्दा पटल पर रख चुके है।

‘किसानों को नहीं मिल रही बिजली’

भाटी ने तंज कसते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए। एमओयू में देखा तो 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 28 लाख करोड़ हमारे अक्षय ऊर्जा के है। वेस्टर्न राजस्थान में ऊर्जा उत्पादित कर रहे हो यह बहुत ही अच्छी चीज है। इसकी कीमत आज के समय में सीमांत किसान चुका रहे है। अक्षय ऊर्जा के नाम पर बिजली जनरेट कर रहे हो। इस स्टेट को क्या मिल रहा है। पावर ग्रिड से हम आंधप्रदेश, तेलगांना सहित अलग-अलग राज्यों को बिजली दे रहे है। क्या हमारे किसानों को आज बिजली दे पा रहे है क्या? पहले घर में जिस की जरूरत है उसकी पूर्ति आप कराओ। आज के समय में हमारे किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है।

निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- मेरी मांग है कि 70 प्रतिशत अनस्कील और सेमिस्कील, प्राइवेट जॉब में रिजर्वेशन लाए, जहां पर काम हो रहा है वहां के युवाओं को वरीयता दी जाएं।
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- मेरी मांग है कि 70 प्रतिशत अनस्कील और सेमिस्कील, प्राइवेट जॉब में रिजर्वेशन लाए, जहां पर काम हो रहा है वहां के युवाओं को वरीयता दी जाएं।

‘ओरण-गोचर को मल्टीनेशनल कंपनियों के चरणों में रख दिया’

भाटी ने कहा- जो जमीन ओरण—गोचर थोड़ी बची थी उसको भी आपने मल्टीनेशनल कंपनी के चरणों में रख दिया है। आज किसान बहुत ज्यादा परेशान है। उनकी बात कोई नहीं करता है। हमें लगा था कि इससे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आएंगी और लगेंगी। खूब सारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। कई लोगों ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में तो विकास बरस जाएगा। आप देखों क्या होता है। हमें वही सपने दिखाए गए जो रिफाइनरी के नाम पर दिखाए गए थे। हमें कहा गया था कि आने वाले समय यह दुई बनेगा। लेकिन पश्चिमी राजस्थान के लोग आज भी वही खड़े हैं। आज दुबारा भोले भाली जनता को सपने दिखाए जा रहे है।

‘सोलर प्लांट पर 2 गार्ड के अलावा तीसरा आदमी नहीं लगता’

भाटी ने कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सौर प्लांट लगने के बाद 2 गार्ड के अलावा कोई तीसरा आदमी नहीं लगता है। पहले सोलर प्लेट्स साफ करने के लिए एक आधा आदमी लगाया करते थे। आज तो उसका भी राबाेट आ गया है।

भाटी ने कहा कि वहां पर वन संपदा को पूरी तरीके से खत्म कर दिया है। गाय हमारे लिए पवित्र और भगवान रूपी है। जब यह ओरण और गोचर खत्म हो जाएगा। तो वह गोमाता कहां जाएगी। आज उसकी बात कौन कर रहा है।

निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- जिस तरीके से काम कर रहे हो, वाकई दुखद है।
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- जिस तरीके से काम कर रहे हो, वाकई दुखद है।

‘युवाओं को रोजगार में आरक्षण दीजिए’

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- पश्चिमी राजस्थान में जहां पर सोलर और विंड पावर प्लांट लग रहे हैं, वहां स्थानीय युवाओं को रोजगार में 75% आरक्षण दीजिए। भाटी ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि आप कहोंगे वहां खड़े रहने के लिए तैयार हूं। जिस तरीके से काम कर रहे हो, वाकई दुखद है।

‘लाखों पेड़ किसके नाम पर काटे जा रहे’

भाटी ने कहा- सोलर प्लांट्स जहां लग रहे हैं, वहां लाखों की तादाद में खेजड़ी के पेड़ काटे जा रहे हैं। एक तरफ हम मां के नाम पर एक पेड़ लगा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ सौ-सौ पेड़ किसके नाम पर काट रहे हैं। मैं तो पश्चिमी राजस्थान के तमाम 47 सदस्यों से कहना चाहूंगा कि समय रहते आपने उस क्षेत्र की आवाज को नहीं रखा तो जनता तैयार बैठी है। एक साल निकल गया। चार साल भी निकल जाएंगे। पता नहीं चलेगा। आप जिस सौर ऊर्जा और विंड जहां लगता है वहां 500 मीटर की परिधि में कोई भी इंसान और आने वाली पीढ़ी सुन नहीं पाएगी। यह स्थितियां पैदा होने वाली है।

क्या होता है ओरण

  • गांव बसने के साथ जमीन का कुछ हिस्सा लोक देवी-देवताओं के नाम से छोड़ा जाता है।
  • इसी जमीन पर मंदिर का निर्माण कराया जाता है। इसलिए इसे भगवान की जमीन भी कहा जाता है।
  • ग्रामीण इसे गांव समृद्धि से जोड़कर देखते हैं।
  • मान्यता है कि यहां पेड़ या लकड़ी तो दूर, इन पेड़ों की डाली, पत्ती या फल-फूल तोड़ना भी अपराध माना जाता है।
  • ये भूमि पशु और पक्षियों के संरक्षण के लिए भी रखी जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin