[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली सलेदी सिंह में जमवाय माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली सलेदी सिंह में जमवाय माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा माता के बाल स्वरूप की सजीव झांकियां निकाली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह गांव में जमवाय माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र यादव एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

पुजारी दलीप सिंह,नरेन्द्र सिंह ,देवेन्द्र यादव ने बताया कि सैकड़ो महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो जमवाय माता मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्ते से होकर गुजरी। ग्राम वासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ माता के बाल स्वरूप की सजीव झांकी निकाली गई।कलश यात्रा गांव के मुख्य चौक से होकर जमवाय माता मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में महा आरती एवं यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे में ग्रामीणों ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमवाय माता मंदिर के वार्षिक उत्सव को बहुत ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया।

इस मौके पर गिरवर सिंह,दिलीप सिंह,नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, देवेंद्र यादव,डिंपल यादव, सुरेंद्र सिंह, करणी सिंह,देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, पुखराज सिंह, दौलत सिंह, सत्यरूप सिंह,सुरेंद्र,निरु सिंह, अजीत सिंह, सत्यनारायण सेन,सोहन सिंह सहित महिलाये एवं अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin