हज यात्रा; वीजा के लिए 18 फरवरी तक जमा करा सकेंगे पासपोर्ट, टीका लगवाना अनिवार्य
हज यात्रा; वीजा के लिए 18 फरवरी तक जमा करा सकेंगे पासपोर्ट, टीका लगवाना अनिवार्य
झुंझुनूं : हज यात्रा-2025 के लिए केंद्रीय हज कमेटी मुंबई एवं अल्पसंख्यक विभाग भारत सरकार द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार हज वीजा के लिए मूल, वैध और अंतरराष्ट्रीय मशीन रीडेबल पासपोर्ट अनिवार्य किया है।
चयनित हज यात्रियों को अपना पासपोर्ट एवं सफेद बैकग्राउंड वाली दो फोटो 18 फरवरी तक स्टेट हज कमेटी जयपुर को रजिस्ट्री द्वारा भेजनी होगी। पासपोर्ट की वैधता पूरी होनी चाहिए और वह अच्छी स्थिति में होना चाहिए। कटे-फटे, डेमेज या लूज बाइंडिंग वाले पासपोर्ट स्वीकार नहीं होंगे। पासपोर्ट में दो-तीन खाली पेज होना अनिवार्य है। हज फ्लाइट मई के प्रथम सप्ताह से शुरू हो सकती हैै। सउदी अरब सरकार के निर्देशानुसार यात्रियों को फ्लाइट से पहले मेनिनजाइटिस और येलो फीवर के टीके लगवाने होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058116


