[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सुपारी लेकर लूट-मारपीट, 2 पकड़े:कैश और लैपटॉप लेकर भागे थे, जान से मारने की धमकी दी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सुपारी लेकर लूट-मारपीट, 2 पकड़े:कैश और लैपटॉप लेकर भागे थे, जान से मारने की धमकी दी थी

सीकर में सुपारी लेकर लूट-मारपीट, 2 पकड़े:कैश और लैपटॉप लेकर भागे थे, जान से मारने की धमकी दी थी

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुपारी लेकर मारपीट व लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद मारपीट कर हजारों का कैश, लैपटॉप व सोने की चेन लूटकर भाग गए थे।

फोन कर बुलाया था

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास मोर निवासी शेखपुरा मोहल्ला (सीकर) ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया था क 6 नवंबर 2024 को शाम के 6 बजे उसके परिचित नरेंद्र शेखावत ने फोन कर उसे देवीपुरा में शेखावाटी कॉम्प्लेक्स परिसर में बुलाया। जिसके बाद वह विकास मोर को सांवली सर्किल पर ले गए। इस दौरान नरेंद्र शेखावत ने शराब का सेवन कर लिया।

लोहे के सरिये से पीटने का आरोप

इसके बाद नरेंद्र शेखावत के साथ 5-7 बदमाशों ने विकास के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे के सरियों से मारपीट की। जिसके बाद बदमाश विकास के गले में पहनी सोने की चेन, 30 हजार कैश व लैपटॉप छीन कर ले गए। बदमाशों ने धमकी दी कि वह उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने सीकर जिले से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र दहिया व नरेंद्र सिंह निवासी सीकर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जिले में कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin