[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाड़मेर में SDM के खिलाफ डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन:चिड़ावा अस्पताल में 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार, आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाड़मेर में SDM के खिलाफ डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन:चिड़ावा अस्पताल में 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार, आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं

बाड़मेर में SDM के खिलाफ डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन:चिड़ावा अस्पताल में 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार, आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं

चिड़ावा : बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र में एक गंभीर घटना के बाद चिकित्सकों में रोष की लहर है। यहां सीएचसी में कार्यरत एक चिकित्सक के साथ उपखंड अधिकारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर सोमवार को राजकीय उप जिला अस्पताल, चिड़ावा में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चले इस दो घंटे के पेन डाउन में मरीजों की सुविधा का ध्यान रखते हुए आईपीडी और आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया।

पीएमओ डॉ. सुमनलता कटेवा के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में डॉ. रघुवीर सिंह मील, डॉ. सतीश भगासरा, डॉ. मनोज जानू समेत अस्पताल के कई वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए। डॉ. संतकुमार जांगिड़, डॉ. अनिता पायल, डॉ. संदीप जांगिड़, डॉ. नरेंद्र तेतरवाल, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. लोकेश कुमारी, डॉ. तरुण जोशी, डॉ. रेणू और डॉ. मंजू ने भी विरोध में भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin