[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री बोले-हमारी तो सरकार पर्ची से चल रही है:सफाई में कहा- मैंने विपक्ष पर कटाक्ष किया था; डोटासरा का तंज-अब तो मंत्री भी बोल रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

मंत्री बोले-हमारी तो सरकार पर्ची से चल रही है:सफाई में कहा- मैंने विपक्ष पर कटाक्ष किया था; डोटासरा का तंज-अब तो मंत्री भी बोल रहे

मंत्री बोले-हमारी तो सरकार पर्ची से चल रही है:सफाई में कहा- मैंने विपक्ष पर कटाक्ष किया था; डोटासरा का तंज-अब तो मंत्री भी बोल रहे

पाली : कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने अपनी सरकार को पर्ची सरकार कहा है। गहलोत रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जैतारण में एक सभा में पहुंचे थे। सभा में एक ग्रामीण पर्ची पर मांग लिखकर लाया। सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने पूछा- क्या लाए हो पर्ची? इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- लाओ, हमारी तो सरकार ही पर्ची से चल रही है। इस पर सभा में ठहाका गूंज उठा।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे लेकर भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- अब तो खुद सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा सरकार पर्ची से चलती है। वीडियो में मंत्री अविनाश गहलोत मंच से पर्ची से सरकार चलने की बात भी कह रहे हैं।

जैतारण के लांबिया गांव में मंत्री अविनाश गहलोत (भगवा दुपट्‌टे में) का स्वागत करते लोग।
जैतारण के लांबिया गांव में मंत्री अविनाश गहलोत (भगवा दुपट्‌टे में) का स्वागत करते लोग।

विपक्ष कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रोल डोटासरा के तंज पर अविनाश गहलोत ने सफाई दी। उन्होंने कहा- विपक्ष सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा है। मैं कल (रविवार) बसंत पंचमी पर अपने क्षेत्र में लांबिया गांव के जयमल जैन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गया था। गांव वालों में उत्साह था। मुझे घोड़े पर बैठाकर सभा स्थल लेकर गए। वहां सभा हुई।

सभा के दौरान एक व्यक्ति किसी काम की पर्ची लेकर मंच पर आया था। मैंने मजाक में पूछा- क्या पर्ची लेकर आए हो। उसने कहा- हां, पर्ची लेकर आया हूं। इस दौरान मैंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा- वे (विपक्षी) कहते हैं कि भजनलाल शर्मा की सरकार पर्ची से चल रही है तो चलो आप भी हमें पर्ची दे दो। हम आपका काम कर देंगे। इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin