[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोनों अध्यापक गिरफ्तार:स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ मामला, अश्लील मैसेज करने, गलत हरकतें करने का आरोप, एक महिला शिक्षक पर भी मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दोनों अध्यापक गिरफ्तार:स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ मामला, अश्लील मैसेज करने, गलत हरकतें करने का आरोप, एक महिला शिक्षक पर भी मामला दर्ज

दोनों अध्यापक गिरफ्तार:स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ मामला, अश्लील मैसेज करने, गलत हरकतें करने का आरोप, एक महिला शिक्षक पर भी मामला दर्ज

गुढागौडजी : बामलास के सरकारी स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाले दोनों अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि अध्यापक नत्थु सिंह जाखड ( 48) निवासी नीम की ढाणी तन बामलास थाना गुढागौडजी और तारांचद सैनी (34) निवासी हनुमान सागर की ढाणी तन खुरमपुरा पुलिस थाना श्रीमाधोपुर जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ छात्रा ने मामला दर्ज करवाया था। वहीं सहयोग करने में शिक्षिका अध्यापिका गुलाबो देवी के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा गया है।

पीड़ित बालिका ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया है कि वह राजकीय विद्यालय बामलास में पढ रही हूं। मेरी स्कूल में अध्यापक नत्थूराम मुझे परीक्षा में अच्छे नंबर से पास करवाने का बोलकर मेरे व्हाटसअप नम्बर पर अपने व्हावटसअप नम्बर से लगातार अश्लील SMS करके मुझे मानसिक रूप से प्रताडित करने लग गया।

उसके पश्चात अध्यापक नत्थूराम ने अध्यापिका गुलाब देवी के जरिये मुझे अपने कमरे में बुलाया और मेरे साथ जबरदस्ती व छेडछाड आदि करने लग गया। मैने विरोध किया और जैसे तैसे अपने आपको बचाते हुए वहा से छुडा कर आ गई। उक्त घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मेरी स्कूल में हमे पढाने वाले अध्यापक ताराचन्द सैनी ने मुझे परीक्षा में अच्छे नंबर से पास करने के लिए बोलकर मुझसे कहा कि तुम्हे मेरे साथ गलत काम करना होगा।

जिसके लिए उक्त अध्यापक ताराचंद ने मेरे ऊपर लगातार दबाव बनाया और अश्लील हरकते करके प्रताडित करने लग गया। उक्त अध्यापक के साथ एक अध्यापिका गुलाबो देवी भी इसका साथ देती थी। मुझ डराया धमकाया गया। अगर इस बार में किसी को बताया तो तुम्हारा स्कूल से नाम काट दूंगी।

तुम्होरे पिताजी के ऊपर झूठा मुकदमा लगवा दूंगी उक्त गुलाबो देवी ने मुझ पर दबाव बनाते हुए कहा की ताराचंद जैसे कहे वेसे करती रहो।अध्यापक ताराचंद सैनी ने मेरा हाथ जबरदस्ती पकड कर स्कूल के कमरे में ले गया और गलत हरकत करने लगा। मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम करने का प्रयास किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77