झुंझुनूं के दिवांशु ने फ्रांस में जीता गोल्ड मेडल
झुंझुनूं के दिवांशु ने फ्रांस में जीता गोल्ड मेडल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : फ्रांस में आयोजित अंतराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट कि प्रतियोगिता में झुंझुनूं के दिवांशु चावला ने इटली कि तरफ से खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। दिवांशु के पिता जगदीश कुमार चावला अप्रवासी भारतीय हैं। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी से 25 जनवरी तक फ्रांस में मिक्स मार्शल आर्ट कि प्रतियोगिता हुई जिसमें दिवांशु चावला ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। अप्रवासी भारतीय भरत बुंदेला ने बताया कि दिवांशु का इटली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। दिवांशु ने अपनी जीत का श्रेय अपने प्रशिक्षक व अपने दादा मदन चावला को दिया। झुंझुनूं में उनके परिवार व दोस्तों ने मिठाई बाटकर व आतिश बाजी करके खुशी मनाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035268


