[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर सुराणा को मिलेगा डिजिटल सखी नवाचार पर स्कॉच अवॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर सुराणा को मिलेगा डिजिटल सखी नवाचार पर स्कॉच अवॉर्ड

कलेक्टर सुराणा को मिलेगा डिजिटल सखी नवाचार पर स्कॉच अवॉर्ड

चूरू : डिजिटल सखी नवाचार व महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के लिए कलेक्टर अभिषेक सुराणा को स्कॉच अवॉर्ड-2024 मिलेगा। राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका ने बताया कि कलेक्टर सुराणा के नवाचार डिजिटल सखी कार्यक्रम व महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट को स्कॉच अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। कलेक्टर को 15 फरवरी को सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित 100वें स्कॉच समिट में अवॉर्ड दिया जाएगा। डिजिटल सखी 2.0 नवाचार के तहत राजीविका से जुड़ी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एआई, चैट जीपीटी, साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल एप्लीकेशन व ऑनलाइन पेमेंट आदि कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वर्तमान में यह कार्यक्रम जिले के सभी ब्लॉकों में संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin