राघव शर्मा ने हारमोनियम वादन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया:ब्यावर के सनातन धर्म कॉलेज के छात्र को अलवर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
राघव शर्मा ने हारमोनियम वादन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया:ब्यावर के सनातन धर्म कॉलेज के छात्र को अलवर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
छापर : छापर कस्बे के राघव शर्मा ने हारमोनियम वादन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वे वर्तमान में ब्यावर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में बीए संगीत द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
यह प्रतियोगिता अलवर में आर्काइव्ज़ म्यूज़िका संगीत एवं कला विद्यालय इकाई आश्रम प्रगति एवं विकास संस्थान ने आयोजित की थी। इसे पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्कर और पं. रघुनाथ तलेगांवकर की याद में ‘रागा हारमनी 12वीं अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता’ नाम दिया गया था।
इस मौके पर संस्थान के सचिव डॉ. विनीत चतुर्वेदी, संस्थापक अनिल सैनी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने राघव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राघव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480459


