लाडनूं के सीवरेज प्लांट से चोरी का खुलासा:पुलिस ने बिना नंबर की पिकअप से बरामद किए 38 एल्यूमिनियम पाइप और अन्य सामान
लाडनूं के सीवरेज प्लांट से चोरी का खुलासा:पुलिस ने बिना नंबर की पिकअप से बरामद किए 38 एल्यूमिनियम पाइप और अन्य सामान
चूरू : चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने लाडनूं के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप को पकड़ा, जिसमें चोरी का सामान भरा हुआ था।
थानाधिकारी हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में बरामद सामान में 38 एल्यूमिनियम पाइप, दो गाटर, दो जालनुमा स्टैंड और आठ एल्यूमीनियम के वॉल शामिल हैं। यह सामान 23 जनवरी की रात को आसोटा गांव के पास स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से चोरी किया गया था। इस संबंध में लाडनूं थाने में पहले से मामला दर्ज है।
पुलिस ने चोरी के सामान और वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। इस सफल कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी अल्का बिश्नोई, एएसआई सुरेश कुमार, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, गोविंद खेमका और धर्मपाल की टीम शामिल रही। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037150


