[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर शहर में मोबाइल स्नेचिंग, 2 बदमाश पकड़े:CCTV फुटेज से किया पीछा, लूटे गए 11 मोबाइल किए बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर शहर में मोबाइल स्नेचिंग, 2 बदमाश पकड़े:CCTV फुटेज से किया पीछा, लूटे गए 11 मोबाइल किए बरामद

जयपुर शहर में मोबाइल स्नेचिंग, 2 बदमाश पकड़े:CCTV फुटेज से किया पीछा, लूटे गए 11 मोबाइल किए बरामद

जयपुर : जयपुर शहर में मोबाइल स्नेचिंग करने वाली गैंग के दो बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 11 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- मोबाइल लूट में आरोपी लाला उर्फ रतन बैरवा पुत्र किशन सिंह निवासी टीला नंबर-6 जवाहर नगर और जगदीश उर्फ लाला पुत्र प्रभूदयाल निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली हाल टीला नंबर-6 जवाहर नगर को अरेस्ट किया है। शहर में हो रही मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को लेकर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले।

पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर मोबाइल स्नेचर का पीछा किया। पीछा करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों बदमाशों को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 11 मोबाइल बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad