[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एम जी ग्लोबल स्कूल गुढ़ा गोडजी राजस्थान का पहला AI इनेबल्ड स्कूल विधिवत लॉन्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एम जी ग्लोबल स्कूल गुढ़ा गोडजी राजस्थान का पहला AI इनेबल्ड स्कूल विधिवत लॉन्च

एम जी ग्लोबल स्कूल गुढ़ा गोडजी राजस्थान का पहला AI इनेबल्ड स्कूल विधिवत लॉन्च

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में एमजी ग्लोबल स्कूल की विधिवत शुरुआत प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। यह गर्व का विषय है कि एमजी ग्लोबल स्कूल राजस्थान का पहला एआई-इनेबल्ड स्कूल है, जो शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नोबेल गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित डॉ हरिसिंह गोदारा, डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा चौधरी और कमलेश चन्द्र ने भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमजी ग्लोबल स्कूल आधुनिक तकनीक और वैश्विक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। स्कूल में एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग, और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज के साथ कोर्सेस के विशेष प्रावधान होंगे।

साथ ही, स्कूल में छात्रों के समग्र विकास के लिए स्पोर्ट्स और गेम्स की अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रों को न केवल तकनीकी कौशल सिखाने पर ध्यान दिया जाएगा, बल्कि उनकी रचनात्मकता और खेल प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिलेगा। एमजी ग्लोबल स्कूल का उद्देश्य बच्चों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना और उन्हें 21वीं सदी के लीडर्स के रूप में विकसित करना है। डॉ हरिसिंह गोदारा ने बताया कि आने वाले समय में यहां शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व सांस्कृतिक विकास को भी प्राथमिकता दी जाएगी। यह स्कूल झुंझुनूं और आस-पास के क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश को देखते हुए फीस का निर्धारण किया जाएगा ताकि इस उपेक्षित क्षेत्र पर फीस का अधिक भार माता-पिता के ऊपर न पड सके
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी भाग लिया। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। तथा कहा कि एमजी ग्लोबल स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता, नवीनता और आधुनिकता का प्रतीक बनकर उभरने को तैयार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin