[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि महनसर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राउमावि महनसर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

राउमावि महनसर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

महनसर : 26 जनवरी 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हारी ने की, मुख्य अतिथि लक्ष्मणराम धींवा रिटायर्ड शिक्षाविद् एंव विशिष्ट अतिथि भामाशाह जगदीश कस्वा, मोहम्मद हारुन,हाजी अब्दुल रहमान खोखर, प्रवीण कुमार दायमा,खान मोहम्मद, योगेन्द्र  बागौरिया, दयानंद गावङिया, मोहतरमा खातून बानो, श्रीराम, बाबूसिंह आदि थे।

समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक एंव देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर चयनित संदीप कुमार दानोदिया एंव उपखण्ड स्तर पर सम्मानित हुए बीएलओ जनाब शौकत अली खान महनसर का सम्मान किया गया।
समारोह में हाजी अब्दुल रहमान खोखर ने विद्यार्थियों के लिए मिठाई वितरित की एंव जनाब हारुन रसीद ने 5100₹, शिक्षाविद् लक्ष्मणराम धींवा ने 1100₹, अध्यापक  विद्याधर सिंह ने 1100₹, श्रीराम ने 1100₹, शौकत अली खान ने योगेन्द्र कुमार बागौरिया, जाकिर मणियार ने 500-500₹ एंव प्रवीण कुमार दायमा, इस्लाम मणियार,नरेश कुमार बागौरिया, नरेश जाखड़ ने 200-200₹, मोहम्मद रफीक लुहार ने 150₹ एंव भंवरी देवी ने 100₹ का आर्थिक सहयोग दिया।

विद्यालय स्टाफ एंव मंचस्थ अतिथियों द्वारा आगामी 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे अध्यापक दयानंद गावङिया जिन्होंने विद्यालय विकास के लिए 31000₹ का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है, का माल्यार्पण करके सम्मान किया गया। भामाशाह जगदीश कस्वां ने आगामी 17 फरवरी 2025 (सोमवार) को राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट युनाइटेड किंगडम द्वारा राउमावि महनसर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय राजस्थानी लोकनृत्य प्रतियोगिता की पूर्व तैयारी का सम्पूर्ण व्यय अपनी तरफ से करने की घोषणा की।
समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशफाक अली बिसाऊ ने किया।

समारोह में वाइस प्रिंसिपल रियाज अली खान, व्याख्याता इकबाल हुसैन, सुमन बसेरा, महेन्द्र सिंह लाम्बा, परमेश्वरी, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, घङसीराम धायल, बबीता, मुरारीलाल चौहान, सरिता, महिपाल सिंह, राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह धायल, कमला पूनियां, राधाकृष्ण, अनिल माथुर, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, सुल्तान सिंह एंव अभिभावक,पूर्व विद्यार्थी एंव ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77